गुरु रविदास मंदिर से निकला नगर कीर्तन
श्रीगंगानगर के शिरोमणी संत गुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष में हाडसिंग बोर्ड स्थित संत रविदास मंदिर से शनिवार को नगर कीर्तन निकाला गया। कल रविवार प्रात: 10.15 बजे मंदिर प्रांगण में सत्संंग एवं भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।
नगर कीर्तन का जगह-जगह श्रद्धालु दुकानदारों एवं सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा स्वागत किया कर एवं नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। नगर कीर्तन में गतका पार्टी द्वारा हैरतअंगेज करतब का प्रदर्शन किया गया। बैंडबाजों एवं डीजे की धुन पर शिरोमणी संत गुरु रविदास की महिमा का गुणगान करते श्रद्धालु झूमते-गाते नजर आए।

No comments