मुख्यमंत्री ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक
नगर परिषद श्रीगंगानगर, नगर पालिका केसरीसिंहपुर एवं नगर पालिका श्रीकरणपुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन स्थापित करने, राज उन्नति ऐप, शिक्षा विभाग के पीएमश्री योजना, विद्युत निगम की पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को लेकर शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उक्त योजना के माध्यम से आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभांवित करने संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बढते विद्युत लोड को कम करने और बिजली का उत्पादन करने के लिए ज्यादा से ज्यादा विद्युत उपभोक्ताओं को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभांवित किया जाए।
No comments