बुजुर्ग को बातों में उलझा कर नगदी चोरी कर ली
सादुलशहर के बस स्टेंड पर बाइक सवार दो युवकों ने एक बुजुर्ग को बातों में उलझा कर उसकी जेब से दो हजार रुपए की नगदी चोरी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार गांव टोपरिया निवासी एक बुजुर्ग स्टेंड पर बस से उतरा। वह पैदल जा रहा था कि बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोका और कहाकि उसने उनका सामान चोरी किया है। बुजुर्ग से सामान चोरी करने से इंकार किया। दोनों युवकों ने उसकी तलाशी लेनी शुरू कर दी और उसकी जेब से करीब दो हजार रुपए की नगदी चोरी करके फरार हो गये।

No comments