Breaking News

विद्युत निगम के भंडार से लाखों का स्क्रेप चोरी


हनुमानगढ़ के भादरा कस्बे में जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता कार्यालय की भंडार शाखा से लाखों रुपए का स्के्रप चोरी हो गया। नकाबपोश चार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया।
विभाग के इलेक्ट्रिेशियन अनिल कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि 15 जनवरी की रात करीब 11 बजे चार नकाबपोश युवक कार्यालय परिसर में दाखिल हुए। चोरों ने भंडार शाखा में रखा एसीएसआर डॉग कंडक्टर स्क्रेप करीब 290 किलो, एबी केबल स्क्रेप 86 किलो तथा एसीएसआर वीज़ल कंडक्टर लगभग 300 मीटर चोरी कर लिया।
    

No comments