Breaking News

रीट परीक्षा में 10556 अभ्यर्थी रहे उपस्थित


श्रीगंगानगर में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से अध्यापक भर्ती परीक्षा शनिवार को श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर 30 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई। प्रथम पारी में 10556 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। आज लेेवन-1 पेपर में 95.95 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए। जबकि 446 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने आज विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
रीट परीक्षा की नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती रीना छींपा की देखरेख में श्रीगंगानगर के 30 परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा में आज परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा के लिए सात उडऩ दस्तादलों 42 उप समन्वयकों एवं 91 पर्यवेक्षकों सहित पैंतीस सौ से अधिक अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।

No comments