खेत में काम कर रही वृद्धा से सोने की बालियां छीनी
श्रीगंगानगर जिले के गजसिंहपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला के कानों की बालियां लूट ली गई। बुजुर्ग महिला उस वक्त खेत में काम कर रही थी। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव 2-बीबीए निवासी 68 वर्षीय विमला देवी पत्नी बीरूराम नायक ने रिपोर्ट में बताया कि 8 जनवरी को शाम करीब 4-5 बजे वह खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और गांव का नाम पूछने के बहाने पास आ गए। बात करते-करते दोनों ने अचानक उनके कानों की सोने की बालियां तोड़ लीं और बाइक से फरार हो गए।

No comments