Breaking News

जल संसाधन विभाग के दावे के अनुसार 1500 क्यूसेक पानी मिलने में संदेह


पंजाब में फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण के लिए नहरबंदी शुरू होने में सिर्फ  तीन दिन बचे ्हैं, मगर पुरानी बीकानेर कैनाल अभी भी सिल्ट से अटी हुई है। मौके के हालात को देखते हुए यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि नहर बंदी के दौरान किसानों को खखां हैड पर 1500 क्यूसेक पानी मिल सकेगा। जबकि जल संसाधन विभाग के अधिकारी किसानों को  वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 1500 क्यूसेक पानी देने का दावा कर रहे हैं।
किसान संघर्ष समिति के अमरसिंह बिश्नोई, दिलबाग सिंह संधू, सुखवीर फौजी शुक्रवार को पंजाब में हुसैनीवाला पहुंचे और यहां से निकलने वाली पुरानी बीकानेर कैनाल की 0 से 45 आरडी तक के हालात देखे। 

No comments