Breaking News

डीडवाना-कुचामन में 37 गाडिय़ों के काटे चालान


डीडवाना-कुचामन जिले के मंडूकरा क्षेत्र में विद्यार्थियों से भरी पिकअप पलटने की घटना के बाद परिवहन विभाग ने अवैध परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जिलेभर में 2 दिवसीय विशेष अभियान चलाया।
इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से यात्रियों का परिवहन कर रही 37 पिकअप वाहनों के चालान काटे गए। यह कार्रवाई मुख्य रूप से पिकअप वाहनों में नियमों के विरुद्ध यात्रियों को बैठाकर ले जाने के मामलों में की गई।

No comments