रॉकेट में सवार चांदी 4 लाख पार, विशेषज्ञों का कहना 6 लाख तक जा सकते हैं दाम
कीमती धातुओं के बाजार में साल 2026 की शुरुआत इतिहास रचते हुए हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी ने पहली बार 100डॉलर प्रति औंस का ऐतिहासिक स्तर पार कर लिया है, जिसके बाद भारतीय सर्राफा बाजार में भूचाल आ गया। घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स पर चांदी आज 4,07,456 रूपए किलो पर खुली है। इस सप्ताह में करीब पचास हजार रूपए तक दाम बढ़ चुके हैं। यह कीमत इतिहास की सबसे हाई कीमत हैं। साथ ही यह लगभग हर रोज तेजी से बढ़ रही है। जयपुर सहित देशभर के सर्राफा बाजारों में तेजी का माहौल है। निवेशक खुश हैं लेकिन खरीदार और ज्वेलर फिलहाल परेशान हैं।

No comments