प्रदेश की सख्ती के बाद चिकित्सकों ने प्रेक्टिस नहीं करने के लिए मांगा नॉन प्रेक्टिस एलाउंस
राजस्थान सरकार की ओर से सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर सख्ती के बाद अब नॉन प्रैक्टिस एलाउंस को लेकर चिकित्सकों में हलचल तेज हो गई है। सरकार के निर्देशों के तहत चिकित्सकों को निजी प्रैक्टिस से दूर रहने को कहा गया है, जिसके बाद कई सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों ने एनपीए दिए जाने की मांग शुरू कर दी है। इसी क्रम में कल्याण अस्पताल के 60 चिकित्सकों ने प्रशासन से नियमों के अनुरूप नॉन प्रैक्टिस एलाउंस स्वीकृत करने की मांग की है। चिकित्सकों का कहना है कि सरकार के निर्देशों के बाद उन्होंने निजी प्रैक्टिस पूरी तरह बंद कर दी है, ऐसे में उन्हें नियमानुसार नॉन प्रैक्टिस एलाउंस दिया जाना चाहिए।

No comments