Breaking News

खाटू श्याम फाल्गुनी मेले के लिए रेलवे तैयार, हर 20 मिनट में मिलेगी ट्रेन


बाबा श्याम का वार्षिक फाल्गुन लक्खी मेला इस साल 21 से 28 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा. देशभर से लाखों श्रद्धालु इस मेले में शामिल होने खाटू धाम पहुंचेंगे. इस अवसर को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल ने पूरी तैयारी कर ली है.
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रिंगस रेलवे जंक्शन से 68 ट्रेनें रोजाना चलेंगी. इनमें 48 नियमित ट्रेनें और मेले के लिए 20 विशेष मेला ट्रेनें शामिल हैं. हर 20 मिनट पर ट्रेन रिंगस स्टेशन पर पहुंचेगी, ताकि भीड़ और लंबे इंतजार से बचा जा सके. इसके अलावा दो डेमो ट्रेनें आपातकाल के लिए स्पेयर रखी जाएंगी. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 20 टिकट विंडो और 10 मोबाइल यूनिट ई-टिकट के लिए सक्रिय रहेंगी.

No comments