Breaking News

बीकानेर में कोहरे के कारण कार-बस टकराईं, 5 गंभीर घायल


बीकानेर में नेशनल हाइवे संख्या 62 पर घने कोहरे के कारण सुबह एक सड़क हादसा हुआ। बीकानेर से पंजाब जा रही कार और बीकानेर की ओर आ रही लोकल बस आमने-सामने टकरा गई। हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हुए, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी को पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

लूणकरनसर थाने के एसआई अनूप कुमार ने बताया कि कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम थी। कार और बस की स्पीड कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के समय सड़क पर विजिबिलिटी काफी कम थी।

No comments