30 मिनट में दो करोड़ के जेवर चोरी
डीडवाना-कुचामन में चोरों ने ज्वेलरी शोरूम से 30 मिनट में दो करोड़ के सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। सात नकाबपोश बदमाश शोरूम का शटर तोड़कर अंदर घुसे। 150 ग्राम सोने के जेवर और करीब 45 किलोग्राम चांदी के जेवर चुराकर प्लास्टिक के कट्टों में भरकर ले गए।
मामला मकराना के हॉस्पिटल रोड स्थित अजमेर ज्वेलर्स शोरूम में आज गुरुवार तड़के का है। पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

No comments