Breaking News

किसानों ने रचा इतिहास, 28 मीट्रिक टन लहसुन किया दुबई निर्यात


बारां में अंता क्षेत्र के किसानों ने अंतरराष्ट्रीय कृषि निर्यात के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया। एक निजी कंपनी के माध्यम से बारां जिले से 28 मीट्रिक टन लहसुन की पहली खेप का संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर के लिए निर्यात किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के मौके पर मंगलवार को प्रथम कंसाइनमेंट फ्लैग ऑफ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कंपनी के स्थानीय संचालक ने बताया कि यह सफलता क्षेत्र के किसानों की निरंतर मेहनत और संगठित प्रयासों का परिणाम है।

No comments