Breaking News

राजस्थान में प्रदूषण से हवा हुई बेहद जहरीली


राजस्थान के कई शहरों की वायु गुणवत्ता खराब से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है. विभिन्न प्रदूषकों की अधिक मात्रा के कारण हवा सांस लेने लायक नहीं रही है. आज सबसे प्रदूषित शहरों में बूंदी 283, टोंक 280, सीकर 234, भिवाड़ी 208 और कोटा में 208 एक्यूआई दर्ज किया गया है. डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि इस जहरीली हवा से बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से पीडि़त लोगों को गंभीर समस्या हो सकती है.

No comments