Breaking News

कोटा में घर के बाहर पाइप व डंडो से हमला:बाइक अडऩे पर विवाद हुआ


कोटा के उद्योग नगर इलाके में देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक घर के बाहर पाइप व डंडो से हमला किया। बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बाइक में तोडफ़ोड़ की, गेट पर पत्थर फेंके ओर डंडो से वार किया। फिर फरार हो गए। घटना गली के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई। पीडि़त ने इसकी शिकायत थाने में दी है।
पंचमुखी चौराहा प्रेम नगर थर्ड निवासी धनराज सेन ने बताया की बुधबार रात 9 बजे परिवार के सदस्यों के साथ घर में मौजूद थे। अचानक से तीन चार युवक घर के बाहर आए। उनके हाथ में पाइप व डंडे थे। 

No comments