नरेश मीणा की एक घोषणा से एक्शन में आए टोंक कलक्टर-एसपी
नरेश मीणा के नेतृत्व में प्रस्तावित जन आंदोलन की घोषणा के बाद अब टोंक में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संभावित स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने वार्ता रास्ता अपनाया है। इसके लिए टोंक कलक्टर और एसपी ने नरेश मीणा को वार्ता के लिए बुलाया है।
बता दें कि देवली-उनियारा विधानसभा की जन समस्याओं को लेकर 30 जनवरी को कोटडी मोड़ पर नरेश मीणा के नेतृत्व में जन आंदोलन होने वाला है।

No comments