अजमेर के रिहायशी इलाके में हुक्का बार पर दबिश
अजमेर में जिला स्पेशल टीम ने देर रात एक हुक्काबार पर दबिश दी। पुष्कर रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास रिहायशी इलाके में मकान के बेसमेंट में हुक्का बार चल रहा था।
पुलिस की दबिश के बाद हड़कंप मच गया। यहां देर रात तक युवाओं को फ्लेवर्ड लिक्विड हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने संचालक दिल्ली गेट निवासी दिलशाद खान को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है

No comments