Breaking News

पंजाब से 215 करोड़ की हेरोइन जब्त


पंजाब के देहाती इलाके राजा सांसी के गांव ओठिया में भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गांव के पास सड़क निर्माण कार्य चल रहा था, जहां कीचड़ होने के कारण दो मोटरसाइकिल सवार युवक धीमी रफ्तार से गुजर रहे थे। उनके पास बड़े बैग थे।
स्थानीय लोगों को शक हुआ तो उन्होंने युवकों को रुकने का इशारा किया। यह देख दोनों युवक घबरा गए और अपनी मोटरसाइकिल व बैग मौके पर छोड़कर फरार हो गए। 
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान बैगों से करीब 43 किलो हेरोइन बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 215 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

No comments