कर्नाटक में बेंगलुरु जा रही बस में आग लगी
कर्नाटक के होसनगर से बेंगलुरु जा रही एक प्राइवेट बस में गुरुवार सुबह आग लग गई। बस में 36 यात्री सवार थे। इनमें लगभग 10 यात्रियों को मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखा कि आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया है। बस से तेज लपटें उठती दिखीं।

No comments