Breaking News

दिल्ली में आधी रात फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण ध्वस्त

राजधानी के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण वाले इलाके में बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई की गई। दिल्ली नगर निगम ने बुधवार तड़के दिल्ली के रामलीला मैदान के पास, तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण वाले इलाके में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। 
इलाके में अवैध ढांचों को हटाने के लिए लगभग 17 बुलडोजर मंगवाए गए थे। दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश के बाद एमसीडी ने अतिक्रमण के खिलाफ ये कार्रवाई की है। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा  पथराव किया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

No comments