Breaking News

कपड़ा-फैक्ट्री के बॉयलर में 2 श्रमिको की मौत

भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक कपड़ा फैक्ट्री में काम के दौरान दो श्रमिकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
दोनों श्रमिक बॉयलर क्षेत्र में कार्यरत थे और सुबह करीब 8 बजे बेहोश हालत में मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में बॉयलर से निकलने वाली जहरीली गैस से दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद अन्य श्रमिकों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया।

No comments