Breaking News

जोधपुर मंडल में रेल यातायात प्रभावित, जैसलमेर रूट की कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में तकनीकी सुधार कार्यों के कारण बुधवार को रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। राईका बाग-जैसलमेर रेलखंड पर महत्वपूर्ण संरचनात्मक सुधार किए जा रहे हैं, जिसके चलते इस रूट की दो प्रमुख जोड़ी ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से रद्द किया गया है। 
रेलवे प्रशासन के अनुसार, जैसलमेर के आसपास के पुराने रेलवे पुलों पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य सुरक्षा और भविष्य में बेहतर रेल परिचालन क्षमता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है, लेकिन इसके कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 

No comments