Breaking News

कोटा थर्मल में लेपर्ड का मूवमेंट:सरकारी केंटीन के पास बीच सड़क पर दिखाई दिया, दहशत में आई लेबर

कोटा सुपर थर्मल पावर प्लांट में एक बार लेपर्ड के मूवमेंट की बात सामने आई है। थर्मल परिसर में लेपर्ड को देखकर ठेका श्रमिक दहशत में आ गए। जान बचाने के लिए केंटीन में छिपे रहे। लेपर्ड के ओझल होने पर ठेका श्रमिक बाहर निकले और अधिकारियों को इसकी सूचना दी। अधिकारियों ने रात के समय इस इलाके में सतर्कता से आने जाने के निर्देश दिए है।
केंटीन में ठेका श्रमिक सहित परमानेंट स्टाफ की आवाजाही लगी रहती है। पास में ही लेबर घास काटती रहती है। उसी समय लेपर्ड बीच सड़क पर दिखाई दी। मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। 


No comments