दोस्त को लालच देकर बैंक खाते में ठगी का रुपया भेजा
श्रीगंगानगर में दुबई से संचालित साइबर ठगी गिरोह द्वारा विजयनगर के युवक को क्रिप्टो ट्रेडिंग का लालच देकर उसके बैंक खातों का दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। पीडि़त की रिपोर्ट पर विजयनगर पुलिस थाना ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 18, श्रीविजयनगर निवासी मुकुल गजरा ने रिपोर्ट में बताया कि उसके बचपन के मित्र प्रिंस सोनी (निवासी श्री विजयनगर), जो वर्तमान में दुबई में रहना बताता है, ने व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर खुद को क्रिप्टो एक्सचेंज व मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़ा बताया। आरोपी ने क्रिप्टो ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे और कमीशन का झांसा देकर मेरा विश्वास जीत लिया।

No comments