Breaking News

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, मामला दर्ज


श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में सोमवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में मृतकों के परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस थाना राजियासर में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम 4 एलजीएम लालगढिया निवासी पृथ्वीराज पुत्र लालूराम जाट ने रिपोर्ट में बताया कि मेरेभाई कालूराम का पुत्र मांगीलाल तथा मामा का बेटा राजू (निवासी 6 केपीएम) बाइक से 315 आरडी से 330 आरडी की ओर जा रहे थे। 19 जनवरी 2026 की रात करीब 9.30 बजे 325 आरडी के पास सामने से तेज गति में आ रही एक पिकअप ने लापरवाही से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

No comments