Breaking News

कांग्रेस सेेवादल ने कलक्ट्रेेट पर किया प्रदर्शन


श्रीगंगानगर जिला कांग्रेस सेवादल की ओर से मनरेगा बचाने और मनरेगा श्रमिकों को रोजगार से वंचित नहीं करने की मांग को लेकर बुधवार दोपहर को प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। 
इससे पहले भगत सिंह चौक के नजदीक सिविल लाइन स्थित सांसद निवास पर जिला कांग्रसे सेवादल की बैठक जिलाध्यक्ष मृदुल कामरा की अध्यक्षता में  हुई जिसमें सदस्यता अभियान चलाकर पूर्व से अधिक तेजी लाने पर चर्चा की गई। साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा को बंद करने की साजिश रचने की निंदा की गई।

No comments