Breaking News

आज सुबह आरडी 45 पर पहुंचा पानी, मात्रा बताने से बचते रहे अधिकारी




पंजाब में फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण के लिए फिरोजपुर फीडर में नहरबंदी शुरू हो गई है।  वहीं वैकल्पिक व्यवस्था के तहत गंगनहर को पानी देने के लिए हुसैनीवाला हेड से पुरानी बीकानेर कैनाल व पंजाब की ईस्टर्न कैनाल में पानी की आपूर्ति मंगलवार से शुरू कर दी गई है।  
हुसैनीवाला हैड से छोड़ा गया पानी बुधवार सुबह 9 बजे   बीकानेर कैनाल की आरडी 45 पर पहुंच गया।  इस पानी की मात्रा कितनी है,इसको बताने से अधिकारी बचते रहे।  हालांकि बुधवार को जल संसाधन विभाग के जेईएन से लेकर एसई तक सभी अधिकारी पंजाब में मौके मौजूद थे, जब उनसे उनके मोबाइल फोन पर पानी की स्थिति के बारे में जानना चाहा तो किसी ने भी कॉल रिसीव नहीं की।

No comments