Breaking News

आटा मिल का शटर काटकर सरसों व तेल चोरी


श्रीविजयनगर कस्बे के बिलोचिया मोड़ चक 33 जीबी स्थित एक फ्लोर मिल में अज्ञात चोरों द्वारा शटर काटकर चोरी कर ली। पीडि़त दुकानदार की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। 
पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 16 श्रीविजयनगर निवासी संदीप मुंदड़ा पुत्र पुरुषोत्तमदास माहेश्वरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी महेश्वरी फ्लोर मिल बिलोचिया मोड़, चक 33 जीबी में स्थित है।
4 जनवरी 2026 की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब ढाई क्विंटल  सरसों, गल्ले में रखे लगभग पांच मोहरों के सिक्के तथा करीब 15 किलो सरसों का तेल चोरी कर ले गए। इससे पहले भी दो माह पूर्व दुकान से चोरी की घटना हो चुकी है। 

No comments