नहर में पानी चोरी रोकने वाली टीम पर हमला
हनुमानगढ़ के खुईयां पुलिस थाना क्षेत्र में चौ. कुंभाराम आर्य लिफ्ट नहर की जबरासर माइनर पर पानी चोरी रोकने वाली टीम पर हमला कर दिया गया। घटनास्थल पर वीडियो बनाने वाले कनिष्ठ अभियंता से मारपीट करके उसका मोबाइल छीन लिया गया। पुलिस ने मारपीट के शिकार अफसर की रिपोर्ट पर एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सर्वे एवं अन्वेषण लिफ्ट उपखंड द्वितीय इंदिरा गांधी नहर परियोजना के कनिष्ठ अभियंता संजय कुमार रेगर ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी टीम के साथ नहर पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नहर मेें साइफन लगा कर पानी चोरी पकड़ी।

No comments