पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग घायल, लोगों ने चालक को मौके पर दबोच कर पुलिस को सौंपा
सादुलशहर कस्बे में बस स्टैंड के समीप एक पिकअप ने पैदल जा रहे वृद्ध को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में घायल के पुत्र ने घटना के दो सप्ताह बाद पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। घटना के दौरान आसपास के लोगों ने जीप चालक को मौके पर दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 8 निवासी अक्षय कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि 14 जनवरी 2026 को शाम करीब 7.30 बजे उनके पिता 60 वर्षीय सतीश कुमार पैदल बाजार जा रहे थे। जैसे ही वे बस स्टैंड के नजदीक पहुंचे, तभी सामने से आ रही पिकअप जीप के चालक ने मेरे पिता को टक्कर मार दी, जिससे वह गभीर रूप से घायल हो गये।

No comments