Breaking News

चाइनीज मांझे पर पुलिस हरकत में आई, 9 चरखियों सहित दुकानदार गिरफ्तार


श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी के सुखवंत सिनेमा के निकट बीते रविवार शाम को चाइनीज मांझे से एक बालक का गला कटने की घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। 
पुरानी आबादी पुलिस के हवलदार गुरमेल सिह ने अमन जनरल स्टोर गुरूनगर के दुकानदार अकुंश ओड राजपूत पुत्र श्रवण कुमार को प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने पर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चाइनीज मांझे की 9 चरखी बरामद की। आरोपी के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा दायर किया जायेगा। चाइनीज मांझे के उपयोग, इसकी बिक्री पर जिला मजिस्ट्रेट ने प्रतिबंध लगाया हुआ है।

No comments