मिलावटी शराब के मामले में आबकारी टीम को मिली एक और सफलता
श्रीगंगानगर में आबकारी विभाग द्वारा शहर में अलग-अलग स्थानों पर स्थित शराब ठेकों पर मिलावटी शराब बेचने के मामले में कार्यवाही करने के बाद रात को एक और बड़ी सफलता मिली। आबकारी दल ने एक बस से अंग्रेजी शराब की खाली बोतलों के ढक्कनों से भरा एक बोरा बरामद किया है। यह ढक्कन भी कई शराब ठेकों पर सप्लाई किए जाने थे। आबकारी की टीम दोपहर तक इस मामले में कार्यवाही करने में जुटी हुई थी।
जिला आबकारी अधिकारी शिवा चौधरी ने बताया कि मीरा चौक पर गोविन्दराम के नाम से दो शराब की दुकानों, गोल बाजार में मोहित मित्तल के नाम से शराब ठेके व बीरबल चौक पर विश्व मित्तल के नाम से शराब ठेके पर बीती रात कार्यवाही की गई थी। जिस शराब के मिलावटी होने की सूचना थी।

No comments