Breaking News

पाली में गेंहूं की आड़ में अफीम की तस्करी पकड़ी

पाली में गेंहू से भरे ट्रक में अफीम की तस्करी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब पौन तीन किलो अफीम बरामद किया। देर रात को पाली जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र के जाडन के पास जोधपुर रेंज स्पेशल टीम और शिवपुरा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से की। पकड़े गए अफीम की बाजार कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार शाम को जाडन के पास नाकाबंदी की। इस दौरान मारवाड़ जंक्शन से जोधपुर की तरफ जा रहे एक ट्रक को रोका।

No comments