राम मंदिर और आसपास के इलाकों में अब नहीं पहुंचेगा नॉनवेज
अयोध्या में राम मंदिर और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के दायरे में अब नॉनवेज खाद्य पदार्थों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यह रोक सिर्फ होटल, ढाबे और दुकानों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवाओं पर भी समान रूप से लागू होगी।
इस फैसले को लेकर प्रशासन ने होटल व्यवसायियों, दुकानदारों, गेस्ट हाउस, होम-स्टे संचालकों और ऑनलाइन भोजन डिलीवरी से जुड़ी कंपनियों को आधिकारिक रूप से निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही यह चेतावनी भी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

No comments