Breaking News

अजमेर में आज जलदाय विभाग का शटडाउन

अजमेर में एडीए की ओर से नसीराबाद रोड आड़ी पुलिया के यहां नाले का निर्माण कर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इससे सड़क की जद में आ रही पाइप लाइन को बदला जाएगा।
जलदाय विभाग के एक्सईएन ने बताया कि पाइपलाइन बदलने के लिए आज शनिवार को 24 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान शनिवार शाम होने वाली सप्लाई बिहारीगंज गली 1 व 2, शिव नगर, अंगीरा नगर, धोलाभाटा सेक्टर 3, केसरी कॉलोनी, नाडीवाला बेरा, विज्ञान नगर, आनंदपुरी में रविवार शाम को होगी।

No comments