Breaking News

शिक्षा विभाग में खाली पदों का 'पहाड़', 1.19 लाख पद रिक्त

राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के बड़े-बड़े दावों के बीच एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, विभाग में स्वीकृत पदों के मुकाबले भारी कमी बनी है। पूरे प्रदेश में विभिन्न संवर्गों के कुल 1 लाख 19 हजार 148 पद खाली पड़े हैं। यह स्थिति न केवल शिक्षण व्यवस्था को प्रभावित कर रही, बल्कि प्रशासनिक कार्यों पर भी भारी पड़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, विभाग में कुल 4 लाख 10485 पद स्वीकृत हैं। इनमें से वर्तमान में केवल 2 लाख 92263 कर्मचारी कार्यरत हैं।

No comments