टांटिया यूनिवर्सिटी में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया
श्रीगंगानगर की टांटिया यूनिवर्सिटी में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। चेयरपर्सन श्रीमती सुनीता टांटिया, वाइस चेयरपर्सन डॉ. मोहित टांटिया एवं कुलपति प्रो. एम.एम. सक्सेना ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया तथा मार्चपास्ट की सलामी ली।
चेयरपर्सन सुनीता टांटिया ने कहा कि हमें गर्व है कि हम भारतीय हैं और यह देश त्याग व बलिदान की धरती है। वाइस चेयरपर्सन डॉ. मोहित टांटिया ने संविधान निर्माताओं व स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

No comments