महात्मा गांधी स्कूल में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित
रायसिंहनगर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र चौधरी ने ध्वजारोहण किया। कड़ाके की सर्दी के बावजूद स्कूली बच्चों में देशभक्ति को लेकर उत्साह देखने को मिला।
समारोह में एएसपी रामेश्वर लाल, डीएसपी मदनलाल, थाना प्रभारी महावीर, ईओ अभिषेक गहलोत, न्यायिक अधिकारी व प्रधान सुनीता गोदारा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति प्रस्तुतियां दीं तथा कार्यक्रम में कर्मचारियों, अधिकारियों, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व समाजसेवी भामाशाहों का सम्मान किया।

No comments