Breaking News

श्रीकरणपुर में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन


श्रीकरणपुर कस्बे में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। उपखंड अधिकारी श्योराम ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा पीटी-परेड एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीवाईएसपी पुष्पेंद्र सिंह ज्वाला, तहसीलदार, प्रशासनिक अधिकारी, प्रधानाचार्य रेनू चौहान सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

No comments