Breaking News

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा जागरूकता सेमीनार का आयोजन


श्रीगंगानगर में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर निरंतर स्कूलों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर-2 में विशेष जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमीनार के दौरान प्रभारी सुखदेव सिंह ने बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं सजगता से जुड़े बिंदुओं पर जानकारी दी। बालिकाओं को किसी भी जान-पहचान वाले अथवा अनजान व्यक्ति से खुले हुए पेय पदार्थ, खाद्य सामग्री या किसी भी प्रकार की वस्तु स्वीकार न करें।

No comments