महात्मा गांधी विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह
श्रीगंगानगर जिले के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, नया चक में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में लायंस क्लब ग्रेटर के पदाधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
लायंस क्लब पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। समारोह के अंत में मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाध्यापक गुरविंदर सिंह सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

No comments