अफीम व पोस्त सहित दो युवक गिरफ्तार
हनुमानगढ़ सदर पुलिस ने एमएमके नहर कच्चा पटडा पर कार्यवाही करते हुए दो युवकों को पोस्त व अफीम सहित गिरफ्तार कर लिया।
एसआई हरबंसलाल ने गांव धोलीपाल निवासी जगदीश जाट व बजरंग नाई को गिरफ्तार करके इनके कब्जा से 314.80 ग्राम पोस्त व 39.70 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच थाना प्रभारी राकेश सांखला को सौंपी गई है।

No comments