Breaking News

राजस्थान विधानसभा ने बदले विधायकों के वाहनों के पास


राजस्थान विधानसभा ने विधायकों के वाहनों के प्रवेश पास को लेकर बड़ा बदलाव किया है। सुरक्षा कारणों और पास के दुरुपयोग की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विधानसभा प्रशासन ने नया प्रयोग लागू किया है।
अब एमएलए लिखे हुए वाहन प्रवेश पत्र की जगह नया अधिकृत वाहन पास जारी किया गया है, जिसे विधायक के अधिकृत वाहन पर चिपकाया जाएगा। यह पास वाहन के शीशे के अंदर की ओर लगाया जाएगा, जिस पर विधानसभा का मोनोग्राफ स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। इस वाहन को ही विधायक का अधिकृत वाहन माना जाएगा। पास पर विधानसभा की मुहर लगी होगी, जिससे इसकी पहचान सुनिश्चित की जा सकेगी।

No comments