Breaking News

औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम


रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद मुनाफा वसूली के दबाव में सोना और चांदी के वायदा भाव में आज शुक्रवार को औंधे मुंह गिरे। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में कीमती धातुओं के भाव नरम पड़ गए हैं। खबर लिखे जाने के समय  एसीएक्स पर सोने का वायदा भाव करीब 1065 रुपए लुढ़क कर 1,82,897 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी का वायदा भाव 12709 रुपए गिरा है, ये 3,87,184 रुपए प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रिकॉर्ड तेजी के बाद अब सोना और चांदी फिसलते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को सोना पहली बार 5,500 डॉलर प्रति औंस और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस के पार चली गई थी। 

No comments