गेहूं खरीद: अब 2525 रुपए क्विंटल मिलेगा दाम, 1 से रजिस्ट्रेशन
राजस्थान के किसानों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2525 रुपए प्रति क्विंटल घोषित कर दिया है। राज्य के किसान अपनी उपज बेचने के लिए 1 फरवरी से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस बार भुगतान में पारदर्शिता लाने के लिए जन आधार कार्ड को अनिवार्य किया गया है। विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे जिस बैंक खाते में फसल का भुगतान चाहते हैं, उसे तुरंत अपने जन आधार से लिंक करवा लें, क्योंकि भुगतान सीधे जन आधार से जुड़े खाते में ही ट्रांसफर होगा।

No comments