राजस्थान में कोहरे के कारण बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत, 6 गाडिय़ों में जबरदस्त भिड़ंत
राजस्थान शुक्रवार को भी घने कोहरे की चपेट में है। कोहरे के कारण भीलवाड़ा जिले में नेशनल हाईवे-58 पर सुबह एक साथ 6 गाडिय़ों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसके चलते एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।
जानकारी के मुताबिक हादसा भीलवाड़ा शहर के निकट भीलवाड़ा-अजमेर मार्ग पर कोठारी पुलिया पर सुबह 7 बजे हुआ। घने कोहरे से एक के बाद एक 6 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में करीब 12 लोग घायल हो गए। कलक्टर और एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही अस्पताल में भी घायलों से मुलाकात की।

No comments