देवर के साथ पानी की टंकी पर चढ़ी महिला
श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में प्लॉट पर कब्जा करने के विरोध में एक महिला अपने देवर के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गई और हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों से समझाइश की।
वहीं, महिला व उसका देवर लगातार अपना प्लॉट वापस दिलवाने की मांग कर रहे हैं। मामला बुधवार को कस्बे के वार्ड नंबर-1 का है। स्थानीय लोगों ने बताया- महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। महिला का पति पशुओं का कारोबार करता था और उनके नाम पर एक प्लॉट था। आरोप है कि दो दिन पहले कुछ लोगों ने इस प्लॉट पर जबरन कब्जा कर लिया।

No comments