सरदारशहर में हैंडीक्राफ्ट की फैक्ट्री में लगी आग
सरदारशहर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार देर रात एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूरज हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के सीजनिंग प्लांट में लगी इस आग पर काबू पाने के लिए चूरू, तारानगर और रतनगढ़ से भी दमकलें बुलानी पड़ीं। करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आज बुधवार सुबह 5 बजे आग पर नियंत्रण पाया जा सका।
इस आगजनी में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

No comments