हथियार लेकर टावर पर चढ़ा युवक:6 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने नीचे उतारा
फतेहपुर सीकर के चूरू रोड पर लोहारों के मोहल्ले में एक युवक धारदार हथियार लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक का नंदलाल प्रजापत है जो रात करीब 3 बजे टावर पर चढ़ा था।
मोहल्लेवासियों द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली थानाधिकारी महेंद्र कुमार मीणा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। थानाधिकारी मीणा ने नंदलाल को काफी देर तक समझाया, जिसके बाद वह 6 घंटे बाद सुबह 9 बजे टावर से नीचे उतरा। पुलिस उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर कोतवाली थाने ले गई।

No comments